मधुबनी : बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में चलेगा भाकपा माले का अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 जून 2025

मधुबनी : बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में चलेगा भाकपा माले का अभियान

  • जो दलित गरीब जहां बसे हैं उन्हें पहुंच पथ के साथ पक्का मकान दे सरकार

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी, 4जून, (रजनीश के झा)।भाकपा माले का चुनावी अभियान जोर पकड़ रहा है।बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड सचिव श्याम पंडित की अध्यक्षता में भाकपा(माले) के जिला कार्यालय में देर रात संपन्न हुई.  जिसमें 9 जून से 15 जून तक गांव पंचायतों में यात्रा निकाली जाएगी।दलित,गरीब,मजदूर–किसान जगाओ,संविधान लोकतंत्र बचाओ मुहिम को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रभारी और पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि राज्य में अपराधियों और भ्रष्ट लुटेरे अधिकारियों की सरकार चल रही है।दलित गरीब विरोधी सरकार को हटाकर महागठबंधन की सरकार बनाना समय की मांग है।4किलो राशन के नाम पर दलित गरीबों की हकमारी हो रही है।पासवान,सहनी,मंडल,कुशवाहा,ततमा सहित अन्य कमजोर वर्ग की लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या आम बात बन गई है।आज पूरे बिहार में इसके खिलाफ माले का प्रतिवाद कार्यक्रम हो रहा है। मौके पर जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि गठबंधन में माले को सीट देने से पूरे जिला में महागठबंधन को फायदा होगा।उन्होंने कहा माले बेनीपट्टी,हरलाखी, खजौली और राजनगर में चुनाव की जमीनी तैयारी में लगी है। कन्वेंशन को माले युवा नेता मयंक कुमार यादव, बिशंभर कामत, शांति सहनी, अजीत कुमार ठाकुर,रोहित मिश्रा, बदरी पासवान ,बिकास कुमार पंजियार वगैरह ने संबोधित किया. जबकि दर्जनों बेनीपट्टी बिधान सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

कोई टिप्पणी नहीं: