मधुबनी : भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने जन अभियान की शुरुआत किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 9 जून 2025

मधुबनी : भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने जन अभियान की शुरुआत किया.

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी/बेनीपट्टी, 09 जून, (रजनीश के झा)। बदलो सरकार -बदलो बिहार के नारे के साथ बेनीपट्टी प्रखंड के बररी गांव से भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने जन अभियान की शुरुआत किया. जो 16 जून तक चलेगा. यह अभियान "दलित गरीब मजदूर–किसान जगाओ - रोजी रोटी, वास आवास के अधिकार बचाओ" के सवाल के साथ साथ संबिधान लोकतंत्र बचाओ मुहिम भी चला रहा है। जिसमे शामिल है -युवा माले नेता, मयंक कुमार यादव, बेनीपट्टी प्रखंड माले सचिव श्याम पंडित, कलुआही प्रखंड माले सचिव शांति सहनी, अजित कुमार ठाकुर, मधवापुर प्रखंड माले सचिव कामेश्वर राम, हरलाखी प्रखंड खेग्रामस के संयोजक राम अशिष राम,फकीर पासवान, अठावनी देवी सदाय प्रमुख है.आज यह टीम लगभग एक दर्जन गांवों के गरीब टोलों में सं संपर्क चलाते हुए रात्रि में मेघवन दलित गरीब टोला में बिश्राम करेगी.

कोई टिप्पणी नहीं: