मधुबनी : आपदा मंत्री ओर मुख्य सचिव ने बाढ़ तैयारी समीक्षा बैठक की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 11 जून 2025

मधुबनी : आपदा मंत्री ओर मुख्य सचिव ने बाढ़ तैयारी समीक्षा बैठक की

Disaster-meeting-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री विजय कुमार मंडल ने मधुबनी सहित बाढ़ प्रवण 16 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश। माननीय मंत्री आपदा प्रबंधन श्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निदेशानुसार सभी जिले बाढ़ पूर्व तैयारी संबंधित कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे तथा फसल क्षति से संबंधित जिले शीघ्र आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से इस बैठक में भाग लिया।उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: