मधुबनी (रजनीश के झा)। आज सोमवार को दिन के 10 बजे सुबह से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा एवं जिला महामंत्री रंजीत यादव के संचालन में पूरे बिहार सहित मधुबनी समाहरणालय के सामने बाबा डा भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डा भीम राव अम्बेडकर जी का अपमान और लालू परिवार के अहंकार के विरोध में एकदिवसीय विशाल धरना विरोध प्रदर्शन कर सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक डा विनोद नारायण झा, डा रामप्रीत पासवान, अरुण शंकर प्रसाद, हरि भूषण ठाकुर बचौल, मेयर अरुण राय, देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी, सतीश ठाकुर, मनोज कुमार मुन्ना, मनोज चौधरी, अमरनाथ प्रसाद, पवन साह, सुजीत पासवान, प्रशांत ठाकुर, महेन्द्र पासवान नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार, रामसकल यादव, आदित्य झा, कन्हैया साह, बैधनाथ यादव, गौरीशंकर महतो, नागेन्द्र राउत, पवन झा, अरुण राय, प्रभात चन्द्र मिश्रा, विनोद प्रसाद, आयुष सिंह, सतीश दास, संतोष भगत, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, चन्देशवर झा, सिया राम महतो, कुन्दन सिंह, अनिल कुमार सिंह, चंदन सिंह,बैधनाथ यादव, वागीशकांत झा,सुशील सहनी, मनीष कर्ण, अमरदीप ठाकुर, रामचंद्र मिश्र, पलटन झा, नागेन्द्र भारद्वाज, अजय प्रसाद, प्रतिमा रंजन, रितु मंडल श्याम हरि चौधरी, हरि मंडल, विजय पोद्दार, विनय महराज, कृष्ण मुरारी झा, प्रदीप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने बारी बारी से संबंधित किया। धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सभी ने रामफल यादव भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 23 जून को बलिदान दिवस पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए सिद्वांत और आदर्श पर चलने का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
सोमवार, 23 जून 2025
मधुबनी : जिला भाजपा ने लालू विरोध प्रदर्शन किया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें