सीहोर : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया पौधा रोपण और वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 5 जून 2025

सीहोर : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया पौधा रोपण और वितरण

Sehore-bjp-tree-planting
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के अंजनीधाम कालोनी स्थित हॉगवर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा नगर मंडल और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ  सीहोर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधा रोपण के साथ क्षेत्रवासियों को वितरण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गगन नामदेव और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए पेड़ों से हमारी धरती का भी सौंदर्य बढ़ेगा। इसके तहत गुरुवार को यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक पौधे का रोपण के साथ वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बरेला, कमलेश कटारे, सुनील राय, जितेन्द्र गौर, दिपांशु राठौर, विजेन्द्र ठाकुर, सुनील नरेला, निर्देश पाटीदार, समीर नानू, सुदेश कुशवाहा आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: