सीहोर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जगन्नाथ चल समारोह पर फूलों की वर्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 15 जून 2025

सीहोर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जगन्नाथ चल समारोह पर फूलों की वर्षा

Sehore-bjp
सीहोर। इंग्लिशपुरा स्थित त्यागी धर्मशाला के पास मंच बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज के द्वारा निकाले गए भगवान जगन्नाथ भैया बलराम बहन सुभद्रा के भव्य विशाल चल समारोह का फूलों की वर्षाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति,भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील राय यूवा भाजपा नेता मनोज शर्मा एवं श्रीमति ममता शर्मा के द्वारा रथ में सवार भगवान जगन्नाथ, बलराम माता सुभद्रा की पूजा अर्चना की और सफल आयोजन के लिए चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज संगठन के संस्थापक डॉ अजय पटेल,चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र मुकाती, छात्रावास समिति अध्यक्ष रघुनाथ सिंह वर्मा, चल समारोह अध्यक्ष हरिओम वर्मा कोषाध्यक्ष जनपद सदस्य जितेंद्र वर्मा,आकाश वर्मा पंपु और मुख्य चल समारोह व्यवस्थापक तिलक खाती को बधाई शुभकामनाऐं देकर भगवान जगन्नाथ के जय कारे लगाए। स्वागत अवसर पर शंकर लाल शर्मा,हरीश विश्वकर्मा,संतोष प्रजापति,मनोहर सिसोदिया, श्यामा बाई विश्वकर्मा, सुनीता सिसेदिया, संतोष वर्मा,पूनम राजपूत, कमलेश कुशवाह, नीरज जाटव आदि भाजपा कार्यकर्ता नागरिक मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: