सीहोर। खरीफ सीजन की तैयारी एवं सोयाबीन उत्पादन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज कृषि विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र पाटीदार और पीरामल फाउंडेशन टीम के बजरंग राजावत ने किया। उन्होंने सोयाबीन की उन्नत किस्मों, बीज चयन, फसल चक्र, मृदा स्वास्थ्य सुधार, कीट प्रबंधन और जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों पर गहन चर्चा की। उनकी विशेषज्ञता ने उपस्थित अधिकारियों को नई दिशा देने का कार्य किया। इस अवसर पर आष्टा, इछावर और सीहोर ब्लॉक के सभी कृषि विस्तार अधिकारी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और सक्रिय भागीदारी निभाई। कृषि विभाग से अनिल जाट एवं कविता, सीहोर के कमल सिंह ठाकुर भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यशाला को सफल बनाया। पीरामल फाउंडेशन टीम से कृषि विशेषज्ञ बजरंग, प्रोग्राम लीडर बिकास सिंह, दृष्टी सहाय, निहारिका मिश्रा,एवं गांधी फेलोज नयना, डौली, एव पीयूष की भूमिका इस आयोजन में विशेष रूप से सराहनीय रही। संपूर्ण कार्यक्रम कृषि विभाग के उप संचालक अशोक उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। यह कार्यशाला द्वारा सीहोर जि़ले में चलाए जा रहे एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति किसानों की जागरूकता बढ़ाना और उन्हें वैज्ञानिक, नवाचार आधारित टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित करना है। कार्यशाला के अंत में सभी अधिकारियों ने इस तरह की पहल को समय की आवश्यकता बताया और भविष्य में भी इस प्रकार की तकनीकी कार्यशालाओं के नियमित आयोजन का संकल्प लिया।
सोमवार, 16 जून 2025
सीहोर : सीहोर में सोयाबीन पर केंद्रित कार्यशाला का सफल आयोजन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें