सीहोर : विश्व योग दिवस पर संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र चार दिवसीय महोत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 21 जून 2025

सीहोर : विश्व योग दिवस पर संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र चार दिवसीय महोत्सव

Yoga-mahotsav-sehore
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में प्रतिदिन योग का अभ्यास किया जाता है। शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर यहां पर हितग्राहियों और निवासरत बुजुर्गों को योग कराने वाले  प्रशिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा और मनीष सोनी का केन्द्र के काउंसलर अमित जैन, जिला संस्कार मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र माहेश्वरी आदि ने स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर संयोजक मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि योग हमारे देश की प्राचीन कला है। भगवान शिव को आदियोगी कहा जाता है। इसके पश्चात भगवान श्री कृष्ण को योगेश्वर और वहीं महर्षिग् पतंजलि ने योग को दिशा दी है, सरकार के द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: