- उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी युवाओं से किए गए वादे को पूरा करें

पटना (रजनीश के झा)। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जहां एक ओर बिहार सरकार विभिन्न आयोग बोर्ड निगम के रिक्त पदों को भरते हुए इसके गठन की मंजूरी दे रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश युवा आयोग के गठन की कोई आधिकारिक सूचना राज्य सरकार के स्तर से जारी नहीं की गई है जो दुखद है । श्री पटेल ने कहा कि बिहार में युवा आयोग के गठन किए जाने को लेकर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने पूर्व में भी अपनी सहमति जताई थी । श्री सम्राट चौधरी जी आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री पद पर विराजमान है फिर भी राज्य सरकार के स्तर से युवा आयोग गठित किए जाने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है जो युवाओं के हित में नहीं है । श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के युवाओं से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और युवा आयोग गठन करने पर विचार करते हुए जल्द ही बिहार में युवा आयोग गठित करने का निर्णय लेना चाहिए । राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भी मांग करता है कि वे बिहार में जल्द से जल्द युवा आयोग का गठन करने की अधिसूचना जारी करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें