सीहोर : पेंशन से गुजारा, बुजुर्गो को विद्युत कंपनी ने दी टेंशन, थमा दिए हजारों रू के बिजली बिल,कैसे करे जमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

सीहोर : पेंशन से गुजारा, बुजुर्गो को विद्युत कंपनी ने दी टेंशन, थमा दिए हजारों रू के बिजली बिल,कैसे करे जमा

  • निपानिया के ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि जायसवाल को दिया स्मार्ट मीटर के विरोध में ज्ञापन

Electricity-bill-sehore
सीहोर। स्मार्ट मीटरों की बिलिंग पेंशन राशि से गुजारा करने वाले बुजुर्गो के लिए टेंशन बन गई है। निपानिया के अनेक वृद्धजन पेंशन राशि 600 रूपये माह में बमुश्किल गुजारा करते है घर में भी एक बल्प पंखा चलाते है ऐसे लोंगों को विघुत वितरण कंपनी ने हजारों रूपये के बिजली बिल थमा दिए है स्मार्ट मीटरों से हैरान परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल रिंकू  को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर निकलवाने और बिजली बिल राशि निरस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि हम खेती किसानी करते है बमुश्किल परिवार को पालते है पहले प्रति माह घरों का बिजली बिल दो से तीन सौ रूपये तक आ रहा था स्मार्ट मीटर लगने के बाद उक्त बिजली बिल की राशि 2000 से 4000 हजार हो गई है। इतनी राशि जमा करने में हम असमर्थ है। मीटरों की जांच की जाए और बिजली बिल माफ कराया जाए। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहनलाल,राहुल, अशोक, संतोष,मातादीन, राजमल, अर्जून,संदीप, सुरेश महेश आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: