सीहोर : सिलिंग भूमि का नामांतरण निरस्त करें प्रशासन, खरीददार कर रहा है किसानों को रोज परेशान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 जुलाई 2025

सीहोर : सिलिंग भूमि का नामांतरण निरस्त करें प्रशासन, खरीददार कर रहा है किसानों को रोज परेशान

Land-siling-sehore
सीहोर। भूमिहीन किसान को लेंड सिलिंग एक्ट के तहत सरकार के द्वारा दी गई जमीन अवैध रूप से बेचने और खरीदने का मामला पीपलखेड़ा थाना अहमदपुर तहसील दोराहा में सामने आया है। किसानों के द्वारा आवाज उठाने के बाद प्रशासन दस्तावेजों में लीपापौती करता दिखाई दे रहा है। इधर लेंड सिलिंग एक्ट से बंधी भूमि को खरीदकर दबंग व्यक्ति बदमाशों की टीम के साथ पड़ोसी किसानों के खेतों को रौदकर जबरन सिलिंग भूमि पर जाने का रास्ता लेने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे किसानों ने कलेक्टर को शिकायती पत्र देकर तहसीलदार दोराहा के द्वारा सिङ्क्षलग भूमि की चंदरसिंह आ. जसमतसिंह के नाम अवैध रजिस्ट्री और नामांतरण कराए जाने की निष्पक्ष जांच कराए जाने और लेंड सिलिंग एक्ट के तहत सरकार के द्वारा दी गई भूमि को बेचने वाले हजारीलाल,ओमवतीवाई, सुरेश हिग्गतसिंह, रमेश,अकलनी, भगवती, राजबाई,गांगीलाल और खरीदने वाले चंदरसिंह आ. जसमतसिंह पर सख्त कार्रवाही किए जाने की मांग की है। इस संबंध में मोर सिंह, सेमबाई, देवकरण, राय सिंह, हमीर सिंह, जितेंंद, लक्ष्मी बाई, दीक्षा, लाडकुवर दांगी, कुलदीप सिंह, गौरव आदि ने शिकायती पत्र दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: