मुंबई : 'महावतार नरसिम्हा' पर बी प्राक का सामने आया पहला रिएक्शन, साझा किया अनुभव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

मुंबई : 'महावतार नरसिम्हा' पर बी प्राक का सामने आया पहला रिएक्शन, साझा किया अनुभव

Film-mahavtar-narsimha
मुंबई (रजनीश के झा)। क्लीम प्रोडक्शन्स की 'महावतार नरसिंह', जिसे होम्बले फिल्म्स पेश कर रही है, कल सबसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ के लिए तैयार है। महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स के पहले चैप्टर को लेकर आ रही यह फिल्म अपने स्केल, विजुअल अपील और दमदार कहानी के साथ एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने वाली है। ऐसे में ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है। इसी बीच, सिंगर बी प्राक, जिन्होंने फिल्म का गाना फेथ विल रॉर गाया है, ने महावतार नरसिम्हा की झलकियां देखने के बाद जो खास और आध्यात्मिक अनुभव हुआ, उसे सभी के साथ साझा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से भी कहा है कि वो इस फिल्म को ज़रूर देखें। इस बीच, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।


मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिंगर बी प्राक नजर आ रहे हैं और लिखा:

"जब बी प्राक को महसूस हुई दिव्यता... तब समझ लो ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक महायुग है!


महावतार नरसिम्हा ने भावनाओं की आवाज़ को भी निशब्द कर दिया है!

सनातन जाग उठा है।

बुकिंग शुरू हो चुकी है!

क्या आप भी गर्जना के साक्षी बनेंगे?"


होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा। महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3ड और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: