मधुबनी : जिलाधिकारी ने किया बासुकी पंचायत के धौंस नदी तटबंधों का किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

मधुबनी : जिलाधिकारी ने किया बासुकी पंचायत के धौंस नदी तटबंधों का किया निरीक्षण

Madhubani-dm-madhwapur
मधुबनी/मधवापुर, 04 जुलाई (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आज बासुकी पंचायत अंतर्गत बिहारी दक्षिणी के ब्रह्मपुरी गांव में धौंस नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र हर वर्ष बाढ़  से प्रभावित होता रहा है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल एवं स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की मजबूती को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि कहीं भी तटबंध में दरार या कटाव की स्थिति हो तो तत्काल उसकी मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अभियंता को इसका स्थाई निदान को लेकर भी निर्देश दिए। M

कोई टिप्पणी नहीं: