पाकिस्तान में नाटक समूह ने किया 'रामायण' का मंचन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 जुलाई 2025

पाकिस्तान में नाटक समूह ने किया 'रामायण' का मंचन

Ramayan-in-pakistan
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में एक पाकिस्तानी नाटक समूह रामायण का मंचन करके सुर्खियां बटोर रहा है। सप्ताहांत में कराची आर्ट्स काउंसिल में रामायण का मंचन करने वाले नाटक समूह ‘मौज’ को एआई संवर्द्धन का उपयोग करके महाकाव्य को जीवंत बनाने के उनके प्रयासों के लिए सराहना मिली है। निर्देशक योहेश्वर करेरा ने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि ‘रामायण’ का मंचन करने से लोग उन्हें नापसंद करेंगे या उन्हें किसी तरह की धमकी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए, रामायण को मंच पर जीवंत करना एक अद्भुत दृश्य अनुभव है और यह दर्शाता है कि पाकिस्तानी समाज जितना माना जाता है, उससे कहीं अधिक सहिष्णु है।’’ करेरा ने कहा कि नाटक को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और कई समीक्षकों ने इसके निर्माण और कलाकारों के अभिनय की सराहना की है। कला और फिल्म समीक्षक ओमैर अलवी ने कहा कि वे कहानी कहने की ईमानदारी से प्रभावित हुए और प्रकाश व्यवस्था, संगीत, रंग-बिरंगे परिधान और भावपूर्ण डिजाइन ने इस शो की भव्यता में चार चांद लगा दिये। उन्होंने कहा, ‘‘रामायण एक ऐसी कहानी है जो दुनिया भर के लाखों लोगों के साथ जुड़ती है।’’ सीता की भूमिका निभाने वाली निर्माता राणा काजमी ने कहा कि वह इस प्राचीन कथा को दर्शकों के लिए एक जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने के विचार से रोमांचित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: