मधुबनी : जिला सर्वोदय मंडल का हुआ गठन, तेजनारायण ब्रह्मर्षि बने अध्यक्ष। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 जुलाई 2025

मधुबनी : जिला सर्वोदय मंडल का हुआ गठन, तेजनारायण ब्रह्मर्षि बने अध्यक्ष।

Sarwoday-mandal-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। बिहार राज्य सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण प्रसाद के अध्यक्षता में सर्वोदय मंडल में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में तेज नारायण ब्रम्हर्षी को सर्वोदय मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।चंद्र भूषण प्रसाद ने कहा आज जिस तरह खादी ग्रामोद्योग संस्था की हालत हो गई है।सर्वोदय का प्राथमिकता कई मुद्दे पर कार्य करने की होनी चाहिए।मूल भूत मुद्दे पर कार्य करने की जरूरत है।उन्होंने कहा जेपी लोकतंत्र सेनानी का सर्वोदय को आगे बढ़ाने का अहम जिम्मेदारी निभानी है।जितने भी जेपी लोकतंत्र सेनानी हैं पूरे देश में सर्वोदय को संभाल रहा है।इस लिए मधुबनी में भी जेपी लोकतंत्र सेनानी सर्वोदय को आगे बढ़ाए ।बैठक में तेज नारायण ब्रम्हर्षी,रामा बल्लभ भारती, महावीर साह,रणजीत कुमार,प्रभा नंद भगत,युनुस साह,सूरज कुमार भारती,मनोज कुमार, डॉ शैलेन्द्र कुमार यादव,आदि,दर्जनों लोगों ने बैठक में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: