सीहोर : शहर की सबसे व्यस्ततम मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू, ढाई करोड़ से बनेगी सड़क - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 21 जुलाई 2025

सीहोर : शहर की सबसे व्यस्ततम मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू, ढाई करोड़ से बनेगी सड़क

  • नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण, समय सीमा में हो निर्माण

Sehore-road-develipment
सीहोर। शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इसके लिए अनेक सड़कों के निर्माण कार्य किए जा रहे है। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग माने जाने वाले रोड के निर्माण कार्य सोमवार से आरंभ हो गया है। करीब ढाई करोड़ की लागत से लुनियापुरा चौराहे से मछलीपुल तक बनाई जाने वाली सड़क   करीब 11 मीटर चौड़ी होगी और रोड पर डिवाइडर के साथ प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी। सोमवार को सड़क निर्माण के कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित नगर पालिका के अमले ने निरीक्षण करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने सीसी सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयसीमा में करने का निर्देश दिया है। सुबह से ही जेसीबी मशीन से सड़क के दोनों ओर मलबा हटाया जा रहा है।


शहर के लुनियापुरा चौराहे से मछलीपुल तक करीब एक किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण के बाद जाम से राहत मिलेगी जिससे शहर को धूल से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही शहर को सुन्दरता प्रदान होगी। शहर में तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब तक करीब 150 करोड़ से अधिक के कार्य किए गए है। मध्यप्रदेश और देश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कारण शहर की बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। शहर के अधिकांश पुल, सड़कों पर आकषर्क विद्युत सज्जा, अस्पताल में संसाधनों की बढ़ोतरी सहित सड़कों के निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण किया गया है। जिससे हमारा शहर सौंदर्यपूर्ण हो गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: