मधुबनी (रजनीश के वो)। माय युवा भारत, मधुबनी युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत के सौजन्य से एक होटल में तीन दिवसीय यूथ लीडर बुट कैम्प प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी, अमित कुमार, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी , वस्त्र मंत्रालय , भारत सरकार, क्लस्टर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव श्री रवि चौधरी, श्री पुण्यानंद झा, श्री मनीष अग्रवाल, श्री राजीव रंजन चौधरी, आदित्य चौधरी एवं अमन जी कुमार के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से आए हुए श्री पुण्यानंद झा, मनीष अग्रवाल एवं श्री राजीव रंजन प्रशिक्षण के लिए उपस्थित हुए। कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता श्री नीतीश कुमार, जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए समझाया कि कैसे भारत युवाओं का देश है और आज के युवा हमारे भविष्य के भारत के लीडर है और कैसे उन्हें भविष्य में राष्ट्र की बागडोर संभालनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी ने कहा कि आज के युवाओं में भविष्य की नेतृत्व करने की क्षमता एवं कार्यकुशलता होना अनिवार्य है, इसके लिए भारत सरकार के द्वारा यह लीडरशिप बूटकैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से युवाओं को भविष्य के लिए नेतृत्व क्षमता एवं अन्य कार्यकुशलता विकसित किया जाना है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री शाजहां अंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों समेत कई पूर्व स्वयंसेवकों तथा विभिन्न प्रखंडों के चयनित 35 युवाओं ने प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण 25-27 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025
मधुबनी : तीन दिवसीय युथ लीडर बुट कैम्प प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें