गाजियाबाद : कवि राजेश श्रीवास्तव ‘राज’ की पुस्तक “छंद मालिका“ लोकार्पित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 अगस्त 2025

गाजियाबाद : कवि राजेश श्रीवास्तव ‘राज’ की पुस्तक “छंद मालिका“ लोकार्पित

Book-inaugration-ghaziabad
गाजियाबाद (रजनीश के झा)। ट्रू मीडिया और देवप्रभा प्रकाशन की ओर से शालीमार गार्डन में कवि डॉ. राजेश श्रीवास्तव ’राज’ की 51 छंदों पर आधारित “छंद मालिका“ पुस्तक का लोकार्पण हुआ। सभी आमंत्रित रचनाकारों को  ‘वागीश्वरी सम्मान-२०२५’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी नई दिल्ली के सहायक निदेशक डॉ.राम अवतार बैरवा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि देवप्रभा प्रकाशन के प्रमुख डॉ. चेतन आनंद एवं ट्रू मीडिया के संस्थापक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष राम अवतार बैरवा ने इस पुस्तक को मंदिर में रखे जाने वाली जैसी पुस्तक बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ चेतन आनंद ने लगभग सभी छंदों पर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि सरल भाषा में रचित यह शिक्षाप्रद कृति नव लेखकों, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। डॉ ओमप्रकाश प्रजापति ने भी पुस्तक के संबंध में विस्तार से सभी बारीकियां बताईं। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.उषा श्रीवास्तव ’उषाराज’ ने किया। मां शारदे की वंदना कवि भूपेंद्र राघव ने की। दिल्ली-एनसीआर के लगभग 40 साहित्यकारों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध किया। पुस्तक का आवरण मां शारदे शाश्वत श्रीवास्तव ने बनाया है। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुंबई से वरिष्ठ ग़ज़लकार और फिल्मी गीतकार डॉ. प्रमोद कुश ’तन्हा’ पधारे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले साहित्यकारों में डॉ. ओंकार त्रिपाठी, डॉ.राजीव पांडे, हिमांशु शुक्ल, गार्गी कौशिक, डॉ.कामना मिश्रा, सुकृति श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कामदेव, वागीश शर्मा, शशांक शर्मा, शशि किरण श्रीवास्तव, ईशा भारद्वाज, जगदीश मीणा, ईश्वर सिंह तेवतिया, संगीता वर्मा, पूजा श्रीवास्तव, डॉ. संजय जैन, किरन सिंह, उर्वी ऊदल, डॉ. अवधेश तिवारी भावुक, बबली सिन्हा वान्या, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव अनाम, अनीता त्रिपाठी, दिलीप गोंडवी, शाश्वत श्रीवास्तव, शर्वाणी श्रीवास्तव आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: