भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए डॉ. चौधरी ने घोषणा की कि आने वाले समय में दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दरभंगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कॉन्फ्रेंस एवं कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ भाग लेंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सभी छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने और भ्रमण (एक्सपोज़र विज़िट) का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी दृष्टि व्यापक होगी और वे वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे। इसके साथ ही, डॉ. चौधरी ने यह भी बताया कि शीघ्र ही Erasmus Program की पहल दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के साथ की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययन, प्रशिक्षण और शोध के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे कॉलेज का अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और छात्रों का वैश्विक अनुभव और मजबूत होगा।
कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए। डॉ. चौधरी के प्रेरक शब्दों ने छात्रों में नए उत्साह, आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारण की भावना को जन्म दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी ने डॉ. चौधरी का सम्मान (फेलिसिटेशन) किया तथा उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरक संबोधन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह आयोजन 2025 बैच के छात्रों के लिए एक स्मरणीय और ऐतिहासिक शुरुआत साबित हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें