बेंगलुरू : 400 सीढ़ियां पार कर बन सकते हैं,50 साल के सफर का गवाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

बेंगलुरू : 400 सीढ़ियां पार कर बन सकते हैं,50 साल के सफर का गवाह

  • "पहाड़ के ऊपर बना है श्रीराम, हनुमान और शिवजी का मंदिर"

Hanan-mandir-bangluru
बेंगलुरू, विजय सिंह , 15 अगस्त। गोल्डेन जुबिली वर्ष मना रही मशहूर फिल्म शोले के शूटिंग लोकेशन, बैंगलोर के नजदीक रामनगर के रामदेवड़ा बेट्टा की पहाड़ियों तक पहुंचने के लिए गिद्ध अभ्यारण  (vulture sanctuary) के मुख्य प्रवेशद्वार  से करीब तीन किलोमीटर खूबसूरत जंगलों के बीच पहाड़ी चढ़ने के बाद मंदिर नुमा प्रवेशद्वार है, जहां भूतल पर ही श्री गणेश जी का मंदिर है I  प्रवेशद्वार के बायीं तरफ जूते चप्पल रखने के लिए लोहे का बड़ा स्टैण्ड बना हुआ है I दायीं ओर गिद्ध सूचना केंद्र और खुली पार्किंग की जगह है, जहां सैकड़ों गाड़ियां आराम से खड़ी हो सकती हैं I सीढ़ियां चढ़ते ही आपको रामधुन या भजन की गूंज सुनाई पड़ेगी, जो अनवरत जारी रहती है I कर्नाटक सरकार ने सीढ़ियों के ऊपर टिन शेड की व्यवस्था कर रखी है, ताकि पर्यटक धूप व बरसात से बच सकें।


Hanan-mandir-bangluru
हनुमान जी और शिवजी के मंदिर के बाद जैसे ही आप नजर दौड़ाएंगे तो चारों तरफ पहाड़ियां, चट्टान नजर आएंगें, जहां पर्यटक अपने आपको शोले के पात्रों में ढालते, डायलॉग बोलते परिलक्षित होंगे I 400 सीढ़ियां चढ़ते समय जो थकान महसूस हो रही थी, वह स्वत: स्फूर्त गायब हो जाती है और हर कोई शोले की पहाड़ियों में खुद को तनाव मुक्त, उन्मुक्त होकर फिल्म के कलाकारों में रूपांतरित करता, फिल्म से जुड़ता, चर्चा करता नजर आ रहा था I यकीन मानिक,  सच में बहुत सकारात्मक आकर्षण है, रामदेवड़ा के शोले की पहाड़ियों में I पहाड़ियों की दक्षिण दिशा में (जलाशय के छोर पर)  श्रीराम मंदिर है, जहां पर्यटकों के लिए नि:शुल्क प्रसाद भोग की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की जाती हैI कुल मिलाकर शोले का शूटिंग स्थल अब पर्यटन, ट्रैकिंग, गिद्ध अभ्यारण व रोमांच के साथ ही आध्यात्म मिश्रित एक पूरा पैकेज ही बन गया है  और आप भी कर्नाटक सरकार द्वारा निर्धारित 25 रुपये का प्रवेश टिकट लेकर रामनगर - रामदेवड़ा बेट्टा की 400 सीढ़ियां चढ़ कर शोले के शानदार 50 वर्षों  के सफर का गवाह बन सकते हैं I

कोई टिप्पणी नहीं: