जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोतोलन किया। जिले के महादलित टोलों में भी उत्सव एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। रहिका प्रखंड के हुसैनपुर पंचायत स्थित सतलखा डीह रविदास टोले में माननीय प्रभारी मंत्री लेशी सिंह जी के उपस्थिति में टोला बुजुर्ग अशोक राम जी ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर रविदास टोला में बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय पंडौल में प्रशासन एकादश बनाम मीडिया एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन अपराह्न 1बजे से होगा। संध्या में नगर भवन मधुबनी में अपराह्न 6बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।.
मधुबनी (रजनीश के झा)। सम्पूर्ण जिले में पूरे हर्षोउल्लास एवं उत्सव के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है. माननीय मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सह प्रभारी मंत्री, मधुबनी जिला श्रीमती लेशी सिंह ने पुलिस केंद्र में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया. माननीय मंत्रीजी ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन, जिला प्रशासन के अथक प्रयास और आप सभी नागरिकों के सहयोग से मधुबनी जिला सामाजिक सद्भाव, शांति और विधि व्यवस्था के मजबूत वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने चुनौतियां हैं,लेकिन उससे भी अधिक हमारे पास अवसर है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर संकल्प लेते है की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता , महिला सशक्तिकरण, कृषि और उद्योग के साथ-साथ हर क्षेत्र में मधुबनी जिले को बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का एक आदर्श जिला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है। बिहार भारत का पहला राज्य है जिसने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया है। यह महत्वपूर्ण कदम 2006 में ही उठाया गया था। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण, पुलिस बहाली में आरक्षण तथा बिहार में महिला बटालियन का गठन कर महिलाओं को नेतृत्व और सुरक्षा व्यवस्था में सशक्त भूमिका दी गई है।मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और जीविका जैसी योजनाओं ने लाखों महिलाओं को शिक्षा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें