मधुबनी (रजनीश के झा)। आज 15 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी मधुबनी जिला कार्यालय परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला अध्यक्ष माननीय श्री प्रभांशु झा जी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक नमन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला कार्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और भारत की एकता, अखंडता तथा समृद्धि के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री प्रभांशु झा जी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा, "स्वतंत्रता केवल एक अवसर नहीं, बल्कि एक उत्तरदायित्व है — हम सब मिलकर नए भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।" कार्यक्रम के अंत में "वंदे मातरम्", "भारत माता की जय" और "जय हिंद" के नारों से समूचा परिसर गूंज उठा।
शुक्रवार, 15 अगस्त 2025
मधुबनी : जिला भाजपा ने धूम धाम से 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें