दिल्ली : चुनाव आयोग ‘चुराव आयोग’ नहीं हो सकता : जयराम रमेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

दिल्ली : चुनाव आयोग ‘चुराव आयोग’ नहीं हो सकता : जयराम रमेश

Jayram-ramesh-attack-ec
नई दिल्ली (रजनीश के झा)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को आरोप लगाया कि संसद के ठीक बाहर लोकतंत्र पर हमला और उसकी हत्या की जा रही है, क्योंकि विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालने से रोक दिया गया। रमेश ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव आयोग ही रहना चाहिए, वह ‘चुराव आयोग’ नहीं हो सकता। विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर से मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग पर ही रोक दिया तथा बाद में हिरासत में ले लिया। रमेश ने  से कहा, ‘‘हम संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालना चाहते थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने हमें आगे बढ़ने से रोक दिया। हमने चुनाव आयोग को पहले ही लिख दिया था कि सभी सांसद सामूहिक रूप से चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं।’’ रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘‘लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, संसद के ठीक बाहर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: