हरियाणा को हराकर झारखंड बना जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 13 अगस्त 2025

हरियाणा को हराकर झारखंड बना जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियन

Kharkhand-chaimpion
झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को यहां हरियाणा को 2-1 से हराकर 15वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप डिविजन ‘ए’ का खिताब अपने नाम कर लिया। स्वीटी डुंगडुंग (10 वें मिनट) और शांति कुमारी (12वें मिनट) ने पहले क्वार्टर में गोल करके अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। हरियाणा की कीर्ति (52वें मिनट) ने आखिरी क्षणों में गोल करके मैच में टीम की वापसी कराने की कोशिश की। हरियाणा के खिलाड़ी हालांकि इसके बाद कोई और मौका बनाने में नाकाम रहे। इससे पहले कांस्य पदक के मैच में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 2-0 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए सुनीता कुमारी (10वां मिनट) और मनीषा पटेल (60वां मिनट) ने गोल किये।

कोई टिप्पणी नहीं: