मधुबनी : डीएम ने भारतमाला प्रोजेक्ट, तटबंध, विद्यालय एवं विकास योजनाओं का किया औचक निरीक्षण। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 अगस्त 2025

मधुबनी : डीएम ने भारतमाला प्रोजेक्ट, तटबंध, विद्यालय एवं विकास योजनाओं का किया औचक निरीक्षण।

  • ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर उनकी राय एवं फीडबैक भी प्राप्त किया।

Madhubani-dm-inspaction
मधुबनी, 13, अगस्त (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आज बुधवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मधेपुर पहुंचकर भरगामा सहित कई पंचायतों में तटबंध, विद्यालय, नल-जल योजना एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर उनकी राय एवं फीडबैक भी प्राप्त किया। तटबंधों के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रमंडल के अधिकारियों को 24 घंटे तटबंधों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने का आदेश दिया।


भरगामा में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी आवश्यक अग्रेत्तर करवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,साथ ही, उस स्थल पर परिचालित दो सरकारी नावों के संचालन एवं उपयोगिता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहुआ संग्राम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने कक्षा में अध्यापन कार्य कर रही शिक्षिका प्रियंका कुमारी के सरल एवं सहज शिक्षण पद्धति की सराहना करते हुए उपस्थित अधिकारियों को उन्हें पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य को कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही पर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोइयों को बढ़ी हुई मानदेय राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएम (आपदा) सहित सभी संबंधित तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: