गाजियाबाद : मेवाड़ शिक्षण-अधिगम को बेहतर बनाने की कार्यशाला आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2025

गाजियाबाद : मेवाड़ शिक्षण-अधिगम को बेहतर बनाने की कार्यशाला आयोजित

  • प्रशिक्षक स्वाति ने विद्यार्थियों को दिये महत्वपूर्ण टिप्स

Mewar-ghaziabad
गाजियाबाद (रजनीश के झा)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षा विभाग की “कार्य और शिल्प शिक्षा के शैक्षणिक मूल्य“ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज की प्रशिक्षण विशेषज्ञ स्वाति ने विद्यार्थियों को शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के अनेक महत्वपूर्ण टिप्स दिये। विशेष रूप से डिज़ाइन की गई रचनात्मक और सार्थक शिल्प आधारित गतिविधियों के माध्यम से उनका मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने तीन प्रमुख कला परी गृह, लिप्पोन कला और पाउच पेंटिंग परियोजनाएँ बनाईं। संवादात्मक और व्यावहारिक सत्रों ने छात्र-शिक्षकों को प्रत्यक्ष रूप से यह अनुभव करने का अवसर दिया कि शिल्प कैसे एक शक्तिशाली शैक्षणिक उपकरण हो सकता है। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल के निर्देशन में कार्यशाला आयोजित हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. गीता रानी ने कार्यशाला में प्रभावशाली प्रशिक्षण और छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं: