सीहोर : राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 26 अगस्त 2025

सीहोर : राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन

Rajyogini-dadi-sehore
सीहोर। ब्रह्माकुमारीज, शिवशक्ति भवन, अवधपुरी कॉलोनी में संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी की 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विश्व बंधुत्व दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम में एक निजी स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नशा मुक्ति रैली भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने समाज को जागरूक करने वाले संदेश दिए और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही बच्चों को बीके अन्तिम ने वेल्यु बेस्ड एक्टिविटी कराई। छात्रों को एकत्रित कर समाज सेवी शैलेन्द्र राय जी ने रैली में नारे लगवाए एवं नशा मुक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्माकुमारियों ने दादी जी के जीवन मूल्यों और विश्व शांति, एकता तथा भाईचारे की प्रेरणादायी शिक्षाओं को साझा किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: