सीहोर : कन्या शिक्षा परिसर की बालिकाओं का जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अगस्त 2025

सीहोर : कन्या शिक्षा परिसर की बालिकाओं का जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

Kala-utsav-sehore
सीहोर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर की बालिकाओं ने कला उत्सव 2025 के जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए कई प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किए। छात्राओं ने चित्रकला, समूह गायन, समूह लोक नृत्य और एकल लोकगीत जैसी विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहा-चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम स्थान : रोशनी सेंगर, समूह गायन प्रथम पुरस्कार- अंकिता, कौशल्या, सोनिया, सुनीता, समूह लोक नृत्य प्रथम पुरस्कार-गीता, नैना, अंकिता, रंजिता, अंतिमा, खुशी, रोशनी, एकल लोकगीत द्वितीय पुरस्कार-सोनाली भोसले, विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कोई टिप्पणी नहीं: