सीहोर : सामाजिक प्रतिभा सम्मान का आयोजन एवं शीघ्र ही होगा नगर मे खाती समाज के भवन का निर्माण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अगस्त 2025

सीहोर : सामाजिक प्रतिभा सम्मान का आयोजन एवं शीघ्र ही होगा नगर मे खाती समाज के भवन का निर्माण

Samajik-pratibha-sehore
सीहोर। खाती (चंद्रवंशीय क्षत्रिय) समाज समिति के तत्वाधान में शहर के   इंग्लिशपुरा  मे समाज की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह वर्मा ने सभी उपस्थित समाज जनो का स्वागत कर समिति के समाज हित मे किये जाने वाले कार्यो के बारे मे जानकारी प्रदान की तथा भविष्य की समाज हित के कार्यो की योजनाओ पर प्रकाश डाला। श्री वर्मा ने बताया की खाती समाज की सीहोर मे बहुलता होने पर भी सीहोर मुख्यालय पर समाज का कोई भवन या धर्मशाला उपलब्ध नही है । समाज को अपने सामुदायिक कार्य करने मे काफी परेशानी होती है। बैठक मे समिति सदस्यो व समाज के उपस्थित समाज  जनो ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सीहोर  जिला मुख्यालय मे समाज का एक भवन का निर्माण सामाजिक सहयोग से  शीघ्र आरम्भ किया जाय। जिसके लिये आने वाली देवऊठनी ग्यारस के दिन  विधि-विधान से भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न कर समाज के सामाजिक भवन का निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा। भवन निर्माण के लिये  समाज से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर कार्य पूर्ण कराया जायेगा।


इस संबंध में जानकारी देते हुए बलराम पटेल ने बताया कि समिति की आम सभा मे  समाज के होनहार बच्चो का उत्साहवर्धन के लिये प्रतिभावन बच्चों को  समिति व्दारा सम्मानित किये जाएगा। सम्मान के लिये मापदंडो का निर्धारण किया गया। समाज के जिन बच्चो ने कक्षा 10 वीं व 12 वीं मे 85 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किये हो या जिन्होने खेलकूद मे राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया हो, का खाती समाज समिति द्वारा सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही समाज के उत्थान के लिये जिन्होने  विशिष्ठ भूमिका निभाई हो उन समाज जनो का भी सम्मान किया जायेगा।  बैठक मे 31 अगस्त  के कार्यकृम की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक मे बलराम पटेल,  महेश जलोदिया,  रघुनाथ सिंह,  डा. अजय सिंह पटेल, रमेश पटेल, ओम प्रकाश वर्मा, प्रेम नारायण जावरिया, अनार सिंह चौहान, बद्री प्रसाद वर्मा, लाडसिंह वर्मा,  ठाकुर प्रसाद वर्मा, विजेब्द्र पटेल, धर्मेंद्र वर्मा बनप सिंह वर्मा  के अलावा समाज  के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: