- मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ ने दिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन

सीहोर। सैकड़ों कोटवारों ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को नमन किया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कोटवारों के हित में की गई घोषणाओ और आदेशों का पालन नहीं करने सहित कोटवारों पर जारी अन्याय अत्याचारों को लेकर कड़ा विरोध भी दर्ज कराया। मंगलवार को मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ से जुड़े जिले भर के कोटवार टॉउनहाल परिसर में एकात्रित हुए जहां से तिरंगा रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को दिया। पुलिस जैसी वर्दी पहनकर तिरंगा रैली में शामिल हुए कोटवारों ने मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष छगनलाल मालवीय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि राजस्व विभाग के कोटवार विरोधी फैसले लेकर कोटवारों को प्रतांडित कर रहा है। इधर कोटवार पंचायत 2007 एवं 2023 में वर्तमान कैंद्रीय कृषिमंत्रत्री पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिसंह चौहान के द्वारा कोटवारों के हित में दिए गए आदेशों और पंचायत में की गई घोषणाओं का पालन सरकार के द्वारा जानबूझकर नहीं किया जा रहा है। गलत तरीके से भिंड जिले की अटेर तहसील में 31 कोटवारों को हटा दिया गया है और उनकी सेवा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। खंडवा जिले की पंधाना तहसील में अधिकारी के बंगले पर ड्यूटी कर रहा कोटवार संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है। इस घटना की अबतक जांच नहीं की गई है। इसी प्रकार सीहेार जिले के एक बाहुवली नेता ने मूल कोटवार को हटवाकर अपने घरेलू नौकर को कोटवार बना दिया है। जिस का मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ विरोध करता है और मूल कोटवार को नियक्त करने की मांग करता है। कोटवारों द्वारा निरंतर प्रदेश व्यापी आंदोलन किए जा रहे है मुख्यमंत्री मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब दुखी होकर अंतिम उपाय के रूप में भारत माता से प्रार्थना करने के लिए भोपाल में 4 सिंतबर को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष छगनलाल मालवीय, तह अध्यक्ष सीहोर अमर सिंह मालवीय, तहसील आष्टा अध्यक्ष लखन लाल मालवीय, तहसील श्यामपुर अध्यक्ष सतीश मालवीय, तहसील अध्यक्ष जावर कमलेश नागर, कालूराम जिला उपाध्यक्ष, मुकेश मेहरा, रामधर नागर, राम गुजराल, राकेश नेहरा, महेश मेहरा, जगदीश मेहरा, बलराम पवार, नर्मदा प्रसाद मेहरा, शिवराज सिंह मेहरा, शंकर लाल बड़ोदिया, मलखान सिंह बड़ोदिया, ग्यासी लाल मालवीय, रुखसार सिंह, मांगीलाल गैरवाल, मुकेश धोसिया, राकेश मालवीय आदि कोटवार शामिल हुए।
0000000000000
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें