बेतिया : एकलव्य: नाम में इतिहास, कर्म में प्रेरणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

बेतिया : एकलव्य: नाम में इतिहास, कर्म में प्रेरणा

Student-eklavya-betiya
बेतिया, (आलोक कुमार). महाभारत के नायक एकलव्य को उनकी गुरुभक्ति और लगन के लिए याद किया जाता है. आज, पश्चिमी चंपारण के बेतिया में रहने वाला एक होनहार छात्र, एकलव्य लाजरस, अपने नाम को नई परिभाषा दे रहा है. लवली कृष्णा (शिक्षिका) और एलेक्स लाजरस (बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता) के बेटे एकलव्य बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल और संस्कारों में श्रेष्ठ रहे हैं.LKG से लेकर अब तक लगातार 6 वर्षों तक वे सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बेस्ट स्टूडेंट का सम्मान जीतते आ रहे हैं. इस वर्ष एकलव्य ने एक और उपलब्धि अपने नाम की—स्पेल बी प्रतियोगिता में अपने ग्रुप को जीत दिलाई और फादर प्रिंसिपल एडिशन आम्रस्टॉग से सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त किया. पिता एलेक्स लाजरस गर्व से कहते हैं "आज हमारे लिए गर्व का दिन है. मेरा बेटा अपनी मेहनत और लगन से हमेशा से ही सबसे आगे रहा है.मैं प्रार्थना करता हूँ कि वह इसी तरह अपने माता-पिता और अपने शहर का नाम रोशन करता रहे." एकलव्य की कहानी यह साबित करती है कि जब नाम के साथ कर्म भी जुड़ जाएं, तो इतिहास और वर्तमान एक साथ चमक उठते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: