सीहोर। बुधवार को एक्स सर्विसमेन लीग के तत्वावधान में सीहोर जिले के पूर्व सैनिकों के व्दारा मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली गई, सर्व प्रथम चन्द्रशेखर आजाद कालेज में चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की गई। रैली शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से भारत माता की जय,जय जवान जय किसान, वन्दे मातरम् के जोश के साथ नारे लगाते हुई, बस स्टैंड से होकर टाऊन हॉल में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत के बाद संपन्न हुई, इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मुकेश इटावरिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर पूर्व सैनिकों ने उत्साह दिखाया। इसमें सीहोर जिले के सभी पूर्व सैनिकों ने जोश के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे सबसे वयोवृद्ध पूर्व सैनिक राम गोपाल आर्य जो सन् 1971 भारत पाक युद्ध में शामिल थे रैली में शामिल हुए, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक्स सर्विसमेन लीग के अध्यक्ष सुबेदार हुकुम सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों के आभार व्यक्त किये रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बुधवार, 13 अगस्त 2025
सीहोर : एक्स सर्विसमेन लीग के तत्वाधान में तिरंगा रैली
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें