- उपन्यास 'उमेदा-एक योद्धा नर्तकीÓ के लिए चुना गया वागीश्वरी पुरस्कार के लिए नाम
क्या है विषय वस्तु-आकाश की कृति 'उमेदाÓ पर लिखा हुआ उपन्यास है जिसमें कुँवर चैन सिंह की जगह उन्हीं के साथ शहीद हुई नर्तकी उमेदा मुख्य पात्र है जबकि इतिहास में इस नाम की नर्तकी का जिक्र तक कहीं नहीं मिलता, आज एक सीहोर में कुँवर चैन सिंह की छतरी के पास टूटी सी समाधि के नीचे चिर विश्राम कर रही उमेदा की जिस तरह पहचान गुम हो रही है उससे लग तो यही रहा था कुछ समय में इस समाधि के साथ उनका अस्तित्व अपनी अनूठी कहानी के साथ गुमनामी की गर्त में चला जाएगा लेकिन आकाश के उपन्यास ने न सिर्फ इस किरदार को अमर कर दिया है बल्कि यह कहानी उन तक भी पहुंचा दी है जो इससे अब तक अनजान थे. एक ऐसे पात्र की ऐसी कहानी जिसे लगभग भुला दिया गया था. बहुत छोटे सूत्रों के साथ और बारीक से कथानक पर एक रोचक उपन्यास रचते हुए उमेदा को आकाश ने इस जमाने में एक बार फिर जिंदा कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें