सीहोर : अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अगस्त 2025

सीहोर : अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

  • अखंड भारत होगा और हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा : राठौर  

Vhp-sehore
सीहोर। अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहा से मनकामेश्वर महादेव मंदिर तक गुरूवार की रात मशाल जुलूस निकाला। अटल बिहारी वाजपेय चौराहा पर आमसभा का आयोजन किया गया। वर्जुअल के माध्यम से प्रवीण तोगढिय़ा के संदेश को कार्यकर्ताओं ने सुना। देश के विभाजन के विरोध में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा विरोध दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश छत्तीसगंढ प्रांत पदाधिकारी अतुल राठौर ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि हिन्दू सनातन देश विरोधी शक्तियों का प्रहार बढ़ रह है लेकिन हम रूकने वाले नहीं है आज नहीं तो कल अखंड भारत और हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा। अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता विभाजन को स्वीकार नहीं करते है हम मरते दम तक भारत भूमि से अलग हुए हिस्सों को वापस लेने के लिए लड़ते रहेगे। मशाल जुलूस में प्रांत महामंत्री. ज्ञान सिंह मेवाड़ा, संजय पटेरिया. प्रकाश परमार. मुकेश परमार. नवीन राठौर. केके तिवारी. राहुल राठौर नवीन आर्य आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: