- हिटलरशाही नहीं चली, तो मोदीशाही नहीं चलेगी, नीतीश-भाजपा की झूठ-लूट-दमन को करारा जवाब मिलेगा : माले
जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
मधुबनी जाने के दौरान का. का. दीपंकर भट्टाचार्य व अन्य नेताओं का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ. दरभंगा के शोभन चौक पर भाकपा(माले) के दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आरके साहनीबैद्यनाथ यादव, आर के साहनी, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, केशरी कुमार यादव, दिनेश यादव, मो. खुशतार, ललन पासवान, विनोद सिंह, कोमल यादव, अमित पासवान आदि ने स्वागत किया और उनके काफिले में शामिल हो गए. मधुबनी शहर में प्रवेश करने से पहले कइटोला में भाकपा(माले) के जिला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण, अशरफी सदा और सिंहेश्वर पासवान की अगुआई में दर्जनों महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया. उससे आगे निधि चौक (गंगासागर चौक) पर जुटे दर्जनों छात्र-युवा कार्यकर्ताओं बीरेंद्र पासवान, सज्जन सदाय, अरबिंद पासवान वगैरह ने फूल-माला और लाल गमछा देकर जोरदार नारों के साथ का. दीपंकर भट्टाचार्य, शशि यादव और धीरेन्द्र झा समेत सभी नेताओं का एक बार फिर से स्वागत किया. कन्वेंशन स्थल पर उनके पहुंचते ही स्थानीय भाकपा (माले) नेताओं जोगनाथ मंडल, मयंक यादव, श्याम पंडित, भूषण सिंह, मदनचंद्र झा, कामेश्वर राम, विशम्भर कामत, कांति साहनी आदि ने उनका स्वागत किया.
उन्होंने स्कीम वर्कर्स महिलाओं की मानदेय वृद्धि की घोषणा को भी वोट लेने की चाल करार देते हुए कहा कि यह हमारे संघर्ष की जीत है, उनकी हक है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो आरक्षण की सीमा को 65 प्रतिशत किया जायेगा और अतिपिछड़ों का भी आरक्षण बढ़ेगा. इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में दर्ज कराया जायेगा. निजी क्षेत्रों और ठेका में भी इसे लागु किया जायेगा. हर महिला को ढाई हजार रूपये प्रतिमाह देने की गारंटी करेंगे और हर परिवार को 2 लाख रूपये देने की घोषणा को पूरा करेंगे. उन्होंने माइक्रो फाइनेंस कम्पनियो को नया महाजन और अडानी-अंबानी को नया जमींदार बताते हुए कहा कि हमारी सरकार आएगी तो उनपर लगाम कसा जायेगा. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की शुरुआत ही 1500 रूपये प्रतिमाह से होगी. उन्होंने भूमि सर्वें में लगे नौजवान कर्मचारियों की बर्खास्तगी और उसके खिलाफ उनके आंदोलन पर लाठीचार्ज की कठोर निंदा की. उन्होंने एसआईआर के खिलाफ बिहार के संघर्ष को सलाम करते हुए कहा कि हमने चुनाव आयोग की वोटचोरी की साजिश को लगातार पीछे धकेला है. हमें आगे भी इसे जारी रखना होगा. उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन को मधुबनी में भाकपा(माले) को विधानसभा चुनाव में मौका देने की जनता की आकांक्षा को सम्मान देना चाहिए इससे लाल झंडे की व जनता की ताकत मजबूत होगी. उन्होंने 'हिटलरशाही नहीं चली तो मोदीशाही नहीं चलेगी' और 'लड़ेंगे, जीतेंगे ' के नारे के साथ अपने वक्तव्य का समापन किया. विश्वभर कामत के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ जोरदार नारों के बीच कन्वेंशन का समापन हुआ.
कन्वेंशन कीं झलकियां
1. कन्वेंशन मंच पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार सुरेशचंद्र झा ने जगदीश प्रसाद मंडल के उपन्यास उत्थान और पतन के अंग्रेजी अनुवाद की प्रति भेट की.
2. रिक्शा-तांगा यूनियन, जयनगर के नेता भूषण सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने का. दीपंकर भट्टाचार्य समेत अन्य नेताओं को लाल गमछा और डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर देकर सम्मानित किया.
3.भाकपा(माले) के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण ने. दीपंकर भट्टाचार्य, शशि यादव, धीरेन्द्र झा समेत अन्य नेताओं को पाग रुपट्टा से स्वागत किया.एवं मंच पर मौजूद सभी नेताओं को गमछा व पाग देकर सम्मानित भी किया गया.
4. भाकपा(माले) जिला सचिव ध्रुवनारायण कर्ण की अध्यक्षता व संचालन में सम्पन्न हुए कार्यकर्ता कन्वेंशन को का. दीपंकर भट्टाचार्य, शशि यादव और धीरेन्द्र झा के साथ ही जोगनाथ मंडल, विजय दास, , नवल किशोर यादव, श्याम पंडित, विश्वम्भर कामत, मदन मदन चंद्र झा , भूषण सिंह, मयंक यादव कामेश्वर राम, योगेंद्र यादव,सुभेष चंद्र झा, लक्ष्मेश्वर मिश्र आदि स्थानीय नेताओं और भाकपा (माले) के दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद और वरिष्ठ नेता आरके साहनी ने भी सम्बोधित किया.
5. कन्वेंशन में भूमि आंदोलन और कम्युनिस्ट आंदोलन के तमाम शहीदों के साथ ही पिछले दिनों दिवंगत हुए चर्चित पत्रकार संकर्षण ठाकुर और वरिष्ठ माले नेता घूरन मंडल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें