मधुबनी : 24 को कामरेड दीपांकर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

मधुबनी : 24 को कामरेड दीपांकर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

  • मधुबनी जिला में माले को सीट मिलने से इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन सुधरेगा : धीरेंद्र
  • 10 हजार में  दम नहीं, महिला कर्ज माफ़ी से कम नहीं अभियान चलायेगा माले और इसके जन संगठन : ध्रुब कर्ण

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी,12 सितंबर (रजनीश के झा)।. भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक आज जिला कार्यालय माले नगर में हुई. बैठक में सुखाड़ और पेय जल संकट पर विस्तृत चर्चा हुई. सुखाड़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और पेय जल संकट के दीर्घकालिक समाधान की मांग उठाई गयी. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य और मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र  झा ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा ने बिहार के मतदाताओं को वोट चोरी के प्रति जागरूक किया है. बदलाव को लेकर जनता सचेत और सक्रिय हुई है. माले नेता कामरेड धीरेंद्र ने  कहा है कि मधुबनी जिला में माले को सीट मिलने से इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर होगा क्योंकि बिहार में दलित वंचितों के बीच उसका आधार और आकर्षण व्यापक है. उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को भाकपा माले महासचिव मधुबनी आयेंगे और मालेनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे! मौके पर जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि नीतीश सरकार ने अति गरीब 94 लाख परिवारों को 2 –2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के महा गठबंधन सरकार के निर्णय को पलटने का काम किया है. जीविका के माध्यम से 10 हजार रुपये देने की घोषणा घुसखोरी की भेंट चढ़ती जा रही है जबकि बिहार की महिलाएं कर्ज के बोझ तले कराह रही है. पार्टी इसको लेकर अभियान तेज करेगी.उन्होंने आगे कहा कि हर भूमिहीन परिवारो को 5 डिसमल बास भूमि और पक्का मकान के लिए भी आंदोलन तेज किया जायेगा. बैठक को उत्तीम पासवान, श्याम पंडित, भूषण सिंह, मदन चंद्र झा, योगनाथ मंडल, बिशंभर कामत, कामेश्वर राम, महाकांत यादव, योगेंद्र यादव, शांति सहनी  वगैरह ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: