मुंबई : सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी का दमदार ट्रेलर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 सितंबर 2025

मुंबई : सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी का दमदार ट्रेलर

  • ट्रेलर आउट नाउ! अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी एकसाधारण युवक की अद्भुत यात्रा को दिखाता है, जो आध्यात्मिकसाधक बनने के बाद भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं मेंसे एक के रूप में उभरता है।
  • मुख्य कलाकार: अनंतविजय जोशी, परेश रावल, दिनेश लालयादव और अजय मेंगी। यह फ़िल्म शान्तनु गुप्ता की बेस्टसेलिंगपुस्तक The Monk Who Became Chief Minister से प्रेरित है।

Film-ajey
मुंबई, 4 सितंबर (रजनीश केझा)। सम्राट सिनेमैटिक्स ने अपनी बहुप्रतीक्षितफिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी का ट्रेलर आधिकारिकरूप से जारी कर दिया है, जो दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित कर रहा है।शान्तनु गुप्ता की चर्चित किताब The Monk Who Became Chief Minister से प्रेरित यह फ़िल्म अजय आनंद की जीवन यात्रा कोदर्शाती है—उत्तराखंड के एक साधारण युवक से लेकर एक ऐसे योगीतक, जिसने आम जनता की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया औरअंततः भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं में से एक केरूप में उभरा। ट्रेलर की शुरुआत गढ़वाल की खूबसूरत वादियों से होती है, जहाँ युवाअजय आनंद का पारिवारिक जीवन और दोस्तियाँ दिखाई गई हैं। जल्दही कहानी मोड़ लेती है जब वह अपने आध्यात्मिक सफ़र की शुरुआतकरता है, और क्षेत्र के बाहुबलियों व आपराधिक राजनीति को चुनौतीदेता है। शांति का माहौल संघर्ष में बदल जाता है जब योगी असफलव्यवस्था को चुनौती देते हैं—दृश्य कभी आध्यात्मिक अनुष्ठानों परकेंद्रित होते हैं तो कभी उसके नेतृत्व में बदलती व्यवस्था को दिखाते हैं। फ़िल्म का नैरेटिव अजय आनंद के त्याग, संघर्ष और वैचारिक विकासमें गहराई से उतरता है। ट्रेलर की झलकियाँ केवल समकालीन भारतीयराजनीति के तनाव और नाटक को ही नहीं दिखातीं, बल्कि कथा केआध्यात्मिक सार को भी उजागर करती हैं। उत्तराखंड की दुर्गम वादियोंसे सत्ता के गलियारों तक की हर झलक नायक की आंतरिक यात्रा कोप्रतिबिंबित करती है।


अनंतविजय जोशी ने मुख्य किरदार निभाया है, जो उनके करियर कीसबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक मानी जा रही है। परेश रावल“बड़े महाराज” (मठाधीश) की भूमिका में गहराई लाते हैं, जो अजय केवैचारिक और सार्वजनिक विकास में प्रमुख मार्गदर्शक साबित होते हैं।दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक महत्वपूर्ण राजनीतिक किरदार मेंनज़र आते हैं। वहीं, डेब्यू अभिनेता अजय मेंगी “रघु” (योगी के साथीऔर विश्वासपात्र) के रूप में दमदार प्रदर्शन करते हैं। गरिमा विक्रांतसिंह (योगी की माँ) और पवन मल्होत्रा (पिता) ने भी भावपूर्ण अभिनयकिया है। सम्राट सिनेमैटिक्स की निर्माता ऋतु मेंगी ने कहा, “अजेय एक ऐसासिनेमाई अनुभव है जो विश्वास, त्याग और नेतृत्व की कहानी कहताहै। यह फ़िल्म योगीजी के सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ उनकेव्यक्तिगत निर्णयों और अनुभवों को भी सामने लाने का प्रयास करतीहै।” फ़िल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है और इसे सम्राट सिनेमैटिक्सकी ऋतु मेंगी ने प्रोड्यूस किया है। पटकथा दिलीप बच्चन झा औरप्रियंक दुबे द्वारा लिखी गई है, जबकि संगीत मीट ब्रदर्स ने तैयार कियाहै। छायांकन विष्णु राव का है, प्रोडक्शन डिज़ाइन उदय प्रकाश सिंहका और एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं (सूरज सिंह) बी-लाइव प्रोडक्शन्स औरइति हासा अकादमी। 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही अजेयराजनीति और अध्यात्म दोनों पर चर्चा को नया आयाम देने का वादाकरती है।

कोई टिप्पणी नहीं: