पटना : आईसीएआर में हिंदी पखवाड़ा - 2025 के अंतर्गत अंताक्षरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

पटना : आईसीएआर में हिंदी पखवाड़ा - 2025 के अंतर्गत अंताक्षरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Hindi-week-bihar
पटना (रजनीश के झा)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा हिंदी पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत दिनांक 25 सितंबर, 2025 को आईएआरआई पटना हब में अध्ययनरत बी.एससी. कृषि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिता का समन्वय एवं संचालन डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक तथा श्री उमेश कुमार मिश्र, हिंदी अनुवादक द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तकनीकी सहयोग श्री अनिल कुमार एवं श्री विजय बाबू राम द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी भाषायी अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देना तथा हिंदी पखवाड़ा के उत्सव को जीवंत बनाना था। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक माहौल का आनंद लिया। विदित हो कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर में संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 29 सितंबर 2025 को किया जाएगा |

कोई टिप्पणी नहीं: