- मां की आराधना से साहस, विजय और सौभाग्य प्राप्त होता : अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
सीहोर। देवी की आराधना करने के लिए आप नवरात्रि में कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें लाल चुनरी या लाल वस्त्र दें, जिससे घर में प्रेम और सुख-समृद्धि का वास होगा। मां की आराधना से साहस, विजय और सौभाग्य प्राप्त होता है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही। सोमवार को भी कुबेरेश्वरधाम पर हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने यहां पर कंकर-कंकर में शंकर की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर भक्तों को यहां पर नियमित रूप से चल रहे निशुल्क भोजन भंडारे में विठलेश सेवा समिति की ओर से प्रसादी का वितरण किया। विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि पर यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे है। वहीं नियमित रूप से आधुनिक रसोईघर से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क रूप से भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन अक्टूबर से महाराष्ट्र में गुरुदेव की आन लाइन कथा का आयोजन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें