मुंबई : कुमार सानू–मधुश्री की जोड़ी ने रचा रोमांटिक माहौल, “बारिशें तेरी” बना संगीत प्रेमियों के लिए तोहफ़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

मुंबई : कुमार सानू–मधुश्री की जोड़ी ने रचा रोमांटिक माहौल, “बारिशें तेरी” बना संगीत प्रेमियों के लिए तोहफ़ा

Kumar-shanu-madhushri-song
मुंबई (अनिल बेदाग)। पद्मश्री से सम्मानित गायक कुमार सानू और लोकप्रिय गायिका मधुश्री की जादुई आवाज़ में सजा रोमांटिक गीत “बारिशें तेरी” लॉन्च हो गया है। इस गीत का अनावरण निर्देशक अनिल शर्मा और ओमा द एक्क द्वारा किया गया। रॉयंट म्यूज़िक प्रस्तुत इस ट्रैक की धुन रॉबी बादल ने तैयार की है, जबकि इसके दिल छू लेने वाले बोल आतिफ राशिद ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन अविनाश बादल ने किया है। लॉन्च इवेंट पर अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कुमार सानू ने कहा, “जब मधुश्री ने पहली बार मुझे फोन पर यह गाना सुनाया, तो इसकी धुन और शब्द दिल तक उतर गए। मधुश्री के साथ मेरी दोस्ती तीन दशक पुरानी है और उसकी आवाज़ हमेशा मेरे लिए खास रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गीत लोगों को बारिश और मोहब्बत की गहराई का एहसास कराएगा।”


मधुश्री ने इस मौके पर कहा, “मेरी संगीत यात्रा में ए.आर. रहमान और कुमार सानू जैसे नाम बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। सानू दा से ही मुझे प्लेबैक सिंगिंग की प्रेरणा मिली थी और मेरा पहला एल्बम भी उनके साथ था। इस गीत में उनके साथ गाना मेरे लिए आशीर्वाद जैसा है। इसकी धुन और बोल श्रोताओं के दिल को छूने वाले हैं।” निर्देशक अनिल शर्मा ने गीत की सराहना करते हुए कहा कि “बारिशें तेरी एक खूबसूरत रोमांटिक सफर है। सानू दा की आवाज़ हमेशा नई ताजगी देती है, वहीं मधुश्री का मधुर सुर इस गीत को और भी खास बना देता है। वीडियो भी बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। मेरी शुभकामनाएँ पूरी टीम के साथ हैं।” संगीतकार रॉबी बादल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरे लिए यह गर्व की बात है कि सानू दा ने मेरी धुन पर गाया। आतिफ राशिद के बोल दिल की गहराइयों को छूते हैं और पूरा गीत श्रोताओं को रोमांस की दुनिया में ले जाएगा।”

कोई टिप्पणी नहीं: