मधुबनी : ग्यारह सूत्री मांगों को ले कार्यपालक सहायकों ने निकाला मशाल जुलूस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

मधुबनी : ग्यारह सूत्री मांगों को ले कार्यपालक सहायकों ने निकाला मशाल जुलूस

  • राज्य संघ की आवाह्न पर जिला के सभी कार्यपालक सहायकों ने मधुबनी में शांतिपूर्ण तरीकें से मशाल जुलूस व कैंडल मार्च निकालकर किया विरोध प्रदर्शन 
  • चरणबद्ध आंदोलन के तहत 07 सितम्बर को समाहरणालय के सामने करेंगे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 
  • कार्यपालक सहायकों को स्थायीकरण एवं आधारभूत लंबित मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन  

Madhubani-employee-protest
मधुबनी (रजनीश के वो)। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाह्न पर मधुबनी इकाई के सभी कार्यपालक सहायको ने ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीका से मशाल जुलूस व कैडल मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद राय ने की। मशाल जुलूस व कैडल मार्च जिला मुख्यालय स्थित कर्चचारी संघ भवन से चलकर थानामोड़ होते हुए जिला परिवहन कार्यालय, कोर्ट-कैम्पस रोड से पुनः संघ भवन पहंुंची। इस बीच कार्यपालक सहायकों ने स्लोगन के माध्यम से अपनी मांगें रखी। संघ के अध्यक्ष राजू प्रसाद राय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कार्यपालक सहायकों की चिर लंबित आधारभूत मांगें पूरी नहीं होने के कारण शांतिपूर्ण चरणबद्ध तरीका से आंदोलन की घोषणा की गई है। मांगें पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध तरीका से आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में आगामी 07 सितम्बर को जिला समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगी। 


ग्यारह सूत्री मांगों में कार्यपालक सहायकों के सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाय। कार्यपालक सहायक को सातवें वेतन के अनुशंसा के अनुरूप लेबल 4-6 के बीच मानदेय,  कार्यपालक सहायकों के पद की योग्यता की अहर्ता मैट्रिक से उन्नयन कर इंटरमीडिएट किया जाय, ईपीएफ का आच्छादन नियुक्ति की तिथि से करने का आदेश जारी किया जाय, हटाये गये कार्यपालक सहायकों का समायोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निदेश के आलोक में करने का पत्र जारी किया जाय। आकस्मिक निधन का उपादान कम-से-कम 40(चालिस) लाख रूपया किया जाय, पूर्व के हड़ताल अवधि को देय अवकाश में समायोजित करते हुए उक्त अवधि का मानदेय भुगतान के लिए पत्र जारी किया जाय जैसा कि वर्तमान में राजस्व कर्मचारियों हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में किया गया है। सभी कार्यरत कार्यपालक सहायकों को चिकित्सीय लाभ से आच्छादित करने का पत्र जारी किया जाय, सेवाकाल में मृत्यु के उपरान्त 36 माह के वेतन का एकमुश्त भुगतान किया जाय। सेवा के दौरान कार्यपालक सहायकों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिया जाय ताकि परिवार का जीवन-यापन हो सके। अभ्यावेदन के आलोक में गृह जिला स्थानान्तरण की व्यवस्था की जाय सहित अन्य मांगंें शामिल है। 


मशाल जुलूस कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष राजू कुमार राय, जिला सचिव संजीत कुमार, उपाध्यक्ष नीरज कुमार, अखिलेश कुमार, एनएन झा, मिडिया प्रभारी राजन ठाकुर, कार्यालय मंत्री सत्यजीत कुमार ठाकुर, सुमन कुमार, विकास कापड़ी, महिला मंत्री नूतन कुमारी, प्रीती कुमारी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र झा, संयुक्त मंत्री विष्णुकांत मंडल, शंकर कुमार, ओम कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार सुधीर कामत सहित जिला के सभी कार्यपालक शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: