दरभंगा : कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, बेनीपुर में हो रहा है सम्मेलन : डॉ विभय कुमार झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

दरभंगा : कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, बेनीपुर में हो रहा है सम्मेलन : डॉ विभय कुमार झा

Ljp-darbhanga
बेनीपुर/दरभंगा (रजनीश के झा)। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं का जुटान आने वाले समय का संकेत है। पूरे राज्य के साथ ही बेनीपुर विधानसभा से भी काफी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा लोजपा (रामविलास) सह पार्टी प्रवक्ता डॉ विभय कुमार झा ने विधानसभा के सभी लोगों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आगामी चुनाव के लिए काम करने का आह्वान किया है।


लोजपा नेता डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि सभी अपने अपने क्षेत्र में जनहित के लिए काम करते रहें। प्रत्येक नागरिक की चिंता करनी है और विकसित बिहार के सपने को साकार करना है। लोजपा जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है। उसी कड़ी में डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार यानी 7 सितंबर को बेनीपुर के कर्पूरी सभा भवन में किया जा रहा है। इसमें काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों से संवाद होगा। हम सभी पार्टी की नीतियों को लेकर जन जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: