चुनाव के बाद अध्यक्ष ओंकार नाथ झा की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने एक स्वर में बिहार क्रिकेट संघ के माननीय अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी का आभार प्रकट किया। सभी निर्वाचित सदस्यों ने बताया कि मधुबनी जिला के क्रिकेट को बढ़ाने के लिये उनलोगों जो करना होगा वो कार्य किया जायेगा जिससे आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका प्राप्त हो। चुनाव के वक़्त मौके पर सभी निबंधित क्लब के प्रतिनिधि मौजूद थे जिसमें अशोक कुमार मिश्रा, शैलेश कुमार झा सोहन जी, पूर्व अध्यक्ष चंडेश्वर मिश्रा, बालकृष्ण झा, आलोक कुमार तिवारी, राजेश रंजन, विजय कुमार झा भोला, बेचन चौपाल, रमेश गुप्ता, राहुल मेहता, सर्वेश मिश्रा, गौरव पम्मी, मिहीर चंद्र झा, सहित बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद थे।
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला क्रिकेट संघ का चुनाव बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक सोनू कुमार झा एवं चुनाव अधिकारी श्रवण कुमार झा के देख-देख में संपन्न हुआ। ज्ञात हो 18 अगस्त 2025 को चुनाव अधिकारी द्वारा जिला संघ के चुनाव हेतु कार्यक्रम की घोषणा की गई थी जिसमे 2 सिंतबर 2025 को नामांकन करने की तिथि थी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ में पांच पदों के लिये चुनाव होना था जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष का पद था। इन पांच पद के लिए सिर्फ एक एक उम्मीदवार ने ही अपना नामांकन किया। अतः सभी पदों पर निर्विरोध सभी पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर ओंकार नाथ झा (सद्भावना क्रिकेट क्लब, सागरपुर), उपाध्यक्ष पद पर हरे कांत झा (भच्छी क्रिकेट क्लब, भच्छी), अ सचिव पद पर नवीन कुमार (टाउन क्रिकेट क्लब 'रेड', मधुबनी), संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार (श्रीराम क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी) और कोषाध्यक्ष के रूप में काली चरण (टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी) को निर्वाचित घोषित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें