मधुबनी : ग्यारह सूत्री मांगों को ले कार्यपालक सहायकों ने दिया एक दिवसीय धरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 सितंबर 2025

मधुबनी : ग्यारह सूत्री मांगों को ले कार्यपालक सहायकों ने दिया एक दिवसीय धरना

  • राज्य संघ की आवाह्न पर जिला के सभी कार्यपालक सहायकों ने मधुबनी में शांतिपूर्ण तरीकें से एक दिवसीय धराना देकर कर किया विरोध प्रदर्शन
  • कार्यपालक सहायकों का वेतनमान एवं आधारभूत लंबित मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन 

Madhubani-assistant-protest
मधुबनी (रजनीश के ए)। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आवाह्न पर मधुबनी इकाई के सभी कार्यपालक सहायको ने ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में रविवार को शांतिपूर्ण तरीका से समाहरणालय के समक्ष बाबा अम्बेदकर के प्रतिमा स्थल के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संघ के जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद राय के नेतृत्व में किया गया। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यपालक सहायकों ने स्लोगन के माध्यम से अपनी मांगें रखी। संघ के अध्यक्ष राजू प्रसाद राय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कार्यपालक सहायकों की चिर लंबित आधारभूत मांगें पूरी नहीं होने के कारण शांतिपूर्ण चरणबद्ध तरीका से आंदोलन की घोषणा की गई है। मांगें पूरी नहीं होने तक चरणबद्ध तरीका से आंदोलन जारी रहेगा। 


ग्यारह सूत्री मांगों में कार्यपालक सहायकों के सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाय। कार्यपालक सहायक को सातवें वेतन के अनुशंसा के अनुरूप लेबल 4-6 के बीच मानदेय,  कार्यपालक सहायकों के पद की योग्यता की अहर्ता मैट्रिक से उन्नयन कर इंटरमीडिएट किया जाय, ईपीएफ का आच्छादन नियुक्ति की तिथि से करने का आदेश जारी किया जाय, हटाये गये कार्यपालक सहायकों का समायोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निदेश के आलोक में करने का पत्र जारी किया जाय। आकस्मिक निधन का उपादान कम-से-कम 40(चालिस) लाख रूपया किया जाय, पूर्व के हड़ताल अवधि को देय अवकाश में समायोजित करते हुए उक्त अवधि का मानदेय भुगतान के लिए पत्र जारी किया जाय जैसा कि वर्तमान में राजस्व कर्मचारियों हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में किया गया है। सभी कार्यरत कार्यपालक सहायकों को चिकित्सीय लाभ से आच्छादित करने का पत्र जारी किया जाय, सेवाकाल में मृत्यु के उपरान्त 36 माह के वेतन का एकमुश्त भुगतान किया जाय। सेवा के दौरान कार्यपालक सहायकों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिया जाय ताकि परिवार का जीवन-यापन हो सके। अभ्यावेदन के आलोक में गृह जिला स्थानान्तरण की व्यवस्था की जाय सहित अन्य मांगंें शामिल है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष राजू कुमार राय, जिला सचिव संजीत कुमार, मिडिया प्रभारी राजन ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र झा नीरज कुमार, अखिलेश कुमार, एनएन झा, सत्यजीत कुमार ठाकुर, सुमन कुमार, विकास कापड़ी, महिला मंत्री नूतन कुमारी, प्रीती कुमारी, विष्णुकांत मंडल, शंकर कुमार, ओम कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार सुधीर कामत सहित जिला के सभी कार्यपालक शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: