- RJD और महागठबंधन के लोगों ने मुस्लिम बच्चों के लिए पढ़ाई, रोजगार की व्यवस्था क्यों नहीं की, सिर्फ BJP का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट लिया
इससे पहले इजलास को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यात्रा से आज करीब सवा करोड़ लोग जुड़े हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम हैं। मुस्लिम समाज ने जन सुराज को जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा की है, इसके लिए आपका शुक्रिया करते हैं। मुसलमान समाज के लोग आज तक लालटेन का तेल बनकर जलते रहे हैं। लेकिन अब लालटेन की रौशनी बुझने वाली है। उन्होंने कहा कि आपके वोट की बड़ी क़ीमत है। इसलिए भीड़ का हिस्सा मत बनिए। हमलोग हैं, आपके लिए लड़ेंगे। आप अल्लाह को छोड़कर किसी से मत डरिए। आपने इतना सबकुछ देख लिया, भाजपा, मोदी-योगी का शासन, यूसीसी-एनआरसी देख लिया। अब क्या डरना है? प्रशांत किशोर ने सम्मेलन में कहा कि भाजपा को सिर्फ 40% हिन्दू समाज का वोट मिला है। हिंदुओं की आधी आबादी ऐसी है, जो गांधी, बाबासाहब, लोहिया, समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा को मानती है। यह लोग कभी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। गांधी को, लोहिया को या समाजवाद और कम्युनिस्ट विचारधारा मानने वाले लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, भाजपाइयों ने नहीं लड़ी। अगर ऐसे हिन्दुओं के साथ 20% मुस्लिम भी आ गए तो जो समीकरण बनेगा, वह भाजपा को हरा देगा। जन सुराज की कोशिश है कि उन हिन्दुओं के साथ मुस्लिम समाज को जोड़कर भाजपा को शिकस्त दी जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें