नेपाल की पीएम सुशीला कार्की के पति ने प्लेन हाईजैक किया था. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 सितंबर 2025

नेपाल की पीएम सुशीला कार्की के पति ने प्लेन हाईजैक किया था.

Sushila-karki-husband
सुशीला कार्की को मैंने बहुत बाद में जाना. उनके श्रीमान जी ( नेपाल में पतिदेव को ऐसे ही बोलते हैं) दुर्गा प्रसाद सुबेदी से मैं 1985 में परिचित हुआ था. जैसे-जैसे सुशीला कार्की सुर्खियों में आती जा रही हैं, न्यायपालिका में उनका करियर और निजी जीवन भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। पुरानी यादें फिर से ताज़ा हुई.  तब दुर्गा प्रसाद सुवेदी बीएचयू में युवा नेता हुआ करते थे. वहीँ उनकी मुलाक़ात सुशीला कार्की से हुई. दुर्गा प्रसाद सुवेदी विमान अपहरण काण्ड के बाद सुर्ख़ियों में आये थे, यह  52 साल पहले की घटना है। सत्तर-अस्सी के दौर की लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री माला सिन्हा भी उस अपहृत विमान में सवार थीं। 


10 जून, 1973 को नेपाल के विराटनगर से काठमांडू जा रहे रॉयल नेपाल एयरलाइंस विमान के अपचालन में दुर्गा प्रसाद सुबेदी, नागेंद्र धुंगेल और बसंत भट्टराई शामिल थे. प्लेन हाईजैक की साजिश गिरिजा प्रसाद कोइराला ने रची थी, जो बाद में नेपाल के प्रधानमंत्री बने। RNA के विमान में 30 लाख रुपये की सरकारी धनराशि लदी थी। चालक दल के साथ थोड़ी सी झड़प के बाद, अपहर्ताओं ने पायलट को बिहार के फ़ोरबिसगंज में एक घास वाली पट्टी पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। पाँच अन्य षड्यंत्रकारी वहाँ इंतज़ार कर रहे थे। सुशील कोइराला, जो बाद में नेपाल के प्रधानमंत्री भी बने, फ़ोरबिसगंज में थे और इस घेराबंदी में सक्रिय रूप से शामिल थे। समूह ने विमान से नकदी से भरे तीन बक्से निकाले, जो शेष यात्रियों के साथ फिर से उड़ान भर गया। यह धनराशि सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पहुँचाई गई। एक साल के भीतर, धुंगेल को छोड़कर, समूह के सभी सदस्यों को भारत में अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। सुबेदी और अन्य को दो साल की जेल हुई। 1975 में आपातकाल के दौरान उन्हें रिहा कर दिया गया। दुर्गा सुवेदी की किताब भी आई , विमान विद्रोह. " उसे मैंने दोबारा से पढ़ना शुरू किया है !



वरिष्ठ पत्रकार पुष्प रंजन के फेसबुक पेज से

कोई टिप्पणी नहीं: