फतेहपुर : पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना लाल मौर्य की जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 सितंबर 2025

फतेहपुर : पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना लाल मौर्य की जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा

  • गांव के मुन्ना से लेकर प्रदेश के मुन्ना लाल मौर्य मंत्री तक का सफर

Teibute-munna-lal-maurya
फतेहपुर (शीबू खान )। पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य की 60वीं जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामपाल मौर्य महाविद्यालय, सुल्तानपुर घोष परिसर में हुआ। इस अवसर पर परिजनों, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इससे पहले उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए गए हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रहे स्वर्गीय मंत्री मुन्ना लाल मौर्य के पिता ननकू प्रसाद मौर्य, चाचा कल्लू प्रसाद मौर्य, ज्येष्ठ पुत्र एवं युवा सपा नेता विकल्प मौर्य तथा छोटी बेटी ज्योति मौर्य ने स्मृतियों को याद करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मौर्य एक सच्चे जननेता थे, जिन्होंने गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ी। उनकी सादगी, ईमानदारी और सहज उपलब्धता ही उन्हें जनता के दिलों में आज भी जीवित रखे हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारे व विकास की राह पर अग्रसर होने का संकल्प लिया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग उपस्थित रहे हैं।


राजनीतिक सफर और उपलब्धियां

स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य ने राजनीति की शुरुआत जमीनी स्तर से की थी और शीघ्र ही जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। वे फतेहपुर जिले में पिछड़े वर्ग की मज़बूत आवाज़ माने जाते थे। प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा, सड़क और ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्य कराए। अपने कार्यकाल में उन्होंने गरीब, किसान और मजदूर वर्ग की समस्याओं को सदन से लेकर सड़क तक उठाया। जनसेवा ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य रहा, यही कारण था कि वे जनता के बीच “जनसेवक मंत्री” के नाम से लोकप्रिय थे।


परिवार और समर्थकों की भावनाएं

परिवारजनों ने कहा कि स्व. मौर्य का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। वहीं, क्षेत्रीय युवा नेताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आज भी लोग उन्हें सच्चे जनसेवक के रूप में याद करते हैं। इस दौरान स्वर्गीय मंत्री जी को राजनीतिक बनाने में सबसे बड़ा त्याग करने वाले एवं सहयोग करने वाले उनके सगे चाचा कल्लू प्रसाद मौर्य ने रोते हुए कहा कि उन्होंने अपने मुन्ना को जनता का चहेता मुन्ना लाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसका नतीजा ये रहा है कि आज उनके न रहने के बाद भी लोग मुन्ना का नाम सम्मान के साथ लेते हुए राजनीति का ध्रुव सितारा मानते हैं जो कभी धूमिल नहीं होगा। इसी कड़ी में स्वर्गीय मंत्री जी के साथी - संगाती रहे वरिष्ठ सपा नेता एवं नगर पालिका परिषद चेयरमैन, फतेहपुर एडवोकेट राजकुमार मौर्य, गार्गीदीन बाजपेई, गुरु प्रसाद चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं शायर शिवशरण बंधु, वरिष्ठ पत्रकार एवं साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, रामनारायण मौर्य, पत्रकार शीबू खान, अखिलेश मौर्य सहित कई अन्य लोगों ने अपने चहेते मंत्री जी की स्मृति को संजोते हुए उनके साथ बीती खट्टी - मीठी बातों को मंच से साझा किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: