सीहोर : श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

सीहोर : श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

  • युवाओं को नशे से दूर करने के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी : ऋषि सोनी

Workshop-sehore
सीहोर। भगवान की भक्ति और बुजुर्गों का आशीर्वाद हर समय हमें सकारात्मक  विचार से हमें जोड़ने का कार्य करते है। मेरे विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा के मंच तक आने तक मुझे अच्छी संगत मिली है, जिसके कारण अपने आपको नशे से दूर रखने में मदद मिली है। इसलिए नशे से दूर होने के लिए सबसे जरूरी बात है हमें अपने आप को नशा करने वालों से बचकर रहना चाहिए। क्षेत्र में लंबे समय से मादक पदार्थों व नशीली दवाइयों का सेवन करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। उक्त बात शहर के संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान भाजपा के युवा नेता ऋषि सोनी ने कही। इस मौके पर उन्होंने कहाकि केन्द्र के संचालक राहुल सिंह के कारण हजारों लोगों की जिंदगी में रोशनी आई है और अनेक परिवार बर्बाद होने से बचे है।


इस मौके पर केन्द्र के संचालक श्री सिंह ने कहाकि नशा करने से परिवार में आर्थिक नुकसान होने के साथ उसके स्वास्थ्य पर भी गलत असर पड़ता है। नशे की लत इंसान को खोखला बनाती है। कुछ नशीली दवाइयां ऐसी होती हैं जिसकी लत से समय रहते व्यक्ति को दूर नहीं जाए तो वह उसकी मौत का कारण भी बन जाती है। शहर में शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट का चलन ज्यादा है। लेकिन क्षेत्र की तंग बस्तियों में कुछ अलग प्रकार का नशा किया जाता है। आज के युवाओं को नशे से दूर करने के लिए हमें समाज को जागरूक करने की जरूरत है।


शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला की शुरूआत नशा मुक्ति की प्रार्थना के साथ की गई। इसके पश्चात केन्द्र के संचालक श्री सिंह, श्रद्धा भक्ति सेवा समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, आकाश राय, धर्मेश शर्मा, कमलेश राय आदि ने विशेष अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के युवा नेता ऋषि सोनी, भाजपा नगर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश परिहार आदि का स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर श्री सोनी ने कहाकि इन दिनों शहर सहित आस-पास के युवा इंजेक्शन, दवाइयों व अन्य तरह-तरह के नशे में फंसे है। युवाओं में तो यह आंकड़ा काफी ज्यादा है। नशे में फंसे युवा न केवल अपना करियर बर्बाद कर रहे हैं बल्कि अभिभावकों की उम्मीदों को भी धूमिल कर रहे है। नशे से किसी का भला नहीं हुआ, नशा करने वाले का सामाजिक और नैतिक दोनों ही पतन निश्चित है। नशे में युवा न केवल अपना नाश करता है बल्कि परिवार भी इसका शिकार होता है।

कोई टिप्पणी नहीं: