सीहोर : गेम चेंजर का इनाम देने के लिए समाजसेवी रिजवान दुबई रवाना होंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

सीहोर : गेम चेंजर का इनाम देने के लिए समाजसेवी रिजवान दुबई रवाना होंगे

Sports-honor-sehore
सीहोर। शहर सहित आस-पास के खिलाड़ियों के लिए हर समय मदद और सहयोग देने वाले शहर के समाजसेवी रिजवान खान आगामी 16 सितंबर को दुबई में होने वाले मैच के अंत में कंपनी की ओर से गेम चेंजर का इनाम देंगे। इसके लिए आगामी 15 सितंबर को शहर से दुबई के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर उन्होंने कहाकि आगामी अक्टूबर में होने वाले शहर में खेल महोत्सव को लेकर रुपरेखा तैयार की है। जिसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए स्पोटर्स डे्रस प्रदान की जाएगी। शुक्रवार को दुबई रवाना होने से पहले श्रीराधेश्याम विहार कालोनी की ओर से जितेन्द्र तिवारी, अलाउद्दीन खान, जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अमित शर्मा, हसीन कुरैशी, डॉ. अकरम, आजम नेता, शहजाद लाला, मुन्ना लाला सहित अन्य ने पुष्प माला पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर श्री खान ने कहाकि अक्टूबर को शहर में होने वाले खेल महोत्सव में क्रिकेट, हाकी, फुटबाल, वालीबाल, शतरंज और कैरम आदि का आयोजन किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: