श्री पटेल ने कहा की जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने न केवल श्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है बल्कि उन्हें सातवीं पास करार दिया है । प्रशांत किशोर जी के इन सवालों में कितनी सच्चाई है इसका जवाब बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को राज्य के जनता के बीच देना चाहिए। प्रशांत किशोर जी ने एक सवाल यह भी पूछा है की श्री सम्राट चौधरी बिहार की जनता को यह भी बताएं कि उन्होंने किस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। श्री पटेल ने आगे कहा कि यह काफी अहम सवाल है और इन सवालों का सिलसिले वार करके बिहार भाजपा के नेताओं को खासकर जिनके ऊपर यह आरोप लगा है उन्हें भी इन सवालों का गंभीरता पूर्वक जनता के सामने आकर इसका जवाब देना चाहिए ।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भी इस गंभीर विषय पर बिहार के उपमुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगते हुए सारे सवालों पर जवाब मांगना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एव केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी इस मामले का संज्ञान लेते हुये जनता के बीच स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दे
पटना (रजनीश के झा)। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जिस तरह से बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाया है उसका सिलसिले वार करके श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार के आम जनमानस के बीच जवाब देना चाहिए। क्या कारण है की अब तक उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता श्री सम्राट चौधरी प्रशांत किशोर के आरोपों पर जवाब देने से कन्नी काट रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें